आज 24 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि दोपहर 1.45 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सिद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.11 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.19 बजे से सुबह 09.44 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
