आज 26 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि रात 12.44 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सुकर्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 12.01 बजे से दोपहर 12.42 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.39 बजे से दोपहर 02.56 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आज सफला एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
26 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त
पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि – 26 दिसंबर 2024 को रात 12.44 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी।
स्वाती नक्षत्र – 26 दिसंबर 2024 को शाम 06.10 बजे तक रहेगी।
सुकर्मा योगा – 26 दिसंबर को रात 10.23 बजे तक
व्रत त्योहार - 26 दिसंबर के दिन सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से लाभ मिलता है।
अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक
निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक
दिल्ली- दोपहर 01.38 बजे से दोपहर 02.56 बजे तक
मुंबई- दोपहर 02.01 बजे से दोपहर 03.23 बजे तक
चंडीगढ़- दोपहर 01.39 बजे से दोपहर 02.55 बजे तक
लखनऊ – दोपहर 01.25 बजे से दोपहर 02.43 बजे तक
भोपाल- दोपहर 01.40 बजे से दोपहर 03.01 बजे तक
कोलकाता – दोपहर 12.57 बजे से दोपहर 02.18 बजे तक
अहमदाबाद- दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 03.20 बजे तक
चेन्नई- दोपहर 01.34 बजे से दोपहर 02.59 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्यास्त – शाम 05.31 बजे