आज 26 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि रात 12.44 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सुकर्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 12.01 बजे से दोपहर 12.42 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.39 बजे से दोपहर 02.56 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आज सफला एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा।
