27 January 2025 Panchang: आज है माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 January 2025 Panchang: आज 27 जनवरी, दिन सोमवार माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह रात 08.35 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर मूल नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Jan 27, 2025 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
27 January 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 27 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि रात 08.35 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मूल नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही हर्षण योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.12 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.32 बजे से सुबह 09.53 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

27 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि – 27 जनवरी 2025 को रात 8.35 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी।

हर्षण योग – 27 जनवरी 2025 को देर रात 1.57 बजे तक रहेगा।

मूल नक्षत्र – 27 जनवरी को सुबह 09.02 बजे तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 08.33 बजे से सुबह 09.53 बजे तक

मुंबई- सुबह 08.39 बजे से सुबह 10.03 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 08.37 बजे से सुबह 09.57 बजे तक

लखनऊ – सुबह 08.16 बजे से सुबह 09.37 बजे तक

भोपाल- सुबह 08.25 बजे से सुबह 09.48 बजे तक

कोलकाता – सुबह 07.41 बजे से सुबह 09.04 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 08.44 बजे से सुबह 10.07 बजे तक

चेन्नई- सुबह 08.02 बजे से सुबह 09.29 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.11 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.56 बजे

Mahakumbh 2025: 29 जनवरी को होगा दूसरा शाही स्नान, अमृत स्नान से पहले जानें शुभ समय, वरना नहीं मिलेगा लाभ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।