आज 28 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि देर रात 03.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर दोपहर 11.07 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
28 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन कृष्ण शुक्ल की प्रतिपदा तिथि - 28 फरवरी 2025 को देर रात 03.17 बजे तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी।
सिद्ध योग - 28 फरवरी को रात 08.08 बजे तक सिद्ध योग रहेगा।
शतभिषा नक्षत्र – 28 फरवरी को दोपहर 03.44 बजे तक
आज के दिन से पांच दिनों तक चलने वाले पंचक शुरू हो जाएंगे। पंचक के पांच दिनों में शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है।
अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक
निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक
दिल्ली- सुबह 11.08 बजे से दोपहर 12.34 बजे तक
मुंबई- सुबह 11.23 बजे से दोपहर 12.51 बजे तक
चंडीगढ़- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.36 बजे तक
लखनऊ – सुबह 10.53 बजे से दोपहर 12.19 बजे तक
भोपाल- सुबह 11.06 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक
कोलकाता – सुबह 10.22 बजे से सुबह 11.49 बजे तक
अहमदाबाद- सुबह 11.25 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक
चेन्नई- सुबह 10.53 बजे से दोपहर 12.22 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्यास्त – शाम 06.20 बजे