28 January 2025 Panchang: आज है माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

28 January 2025 Panchang: आज 28 जनवरी, दिन मंगलवार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह शाम 07.37 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Jan 28, 2025 पर 5:02 AM
Story continues below Advertisement
28 January 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 28 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि शाम 07.37 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही वज्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.12 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.15 बजे से शाम 04.36 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

27 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि – 28 जनवरी 2025 को शाम 07.37 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी। इसके बाद अमावस्या लग जाएगी।

वज्र योग – 28 जनवरी 2025 को रात 11.51 बजे तक।

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र – 28 जनवरी को सुबह 08.59 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा।

शुक्र गोचर- सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 03.15 बजे से शाम 04.36 बजे तक

मुंबई- दोपहर 03.40 बजे से शाम 05.05 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 03.15 बजे से शाम 04.35 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 03.02 बजे से शाम 04.23 बजे तक

भोपाल- दोपहर 03.18 बजे से शाम 04.41 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 02.35 बजे से दोपहर 03.58 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 03.38 बजे से शाम 05.01 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 03.15 बजे से शाम 04.41 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.10 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.57 बजे

Mauni Amavasya 2025: इस साल कब है मौनी अमावस्या? जानिए इस दिन के खास महत्व और सही पूजा विधि

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 28, 2025 5:02 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।