Get App

28 January 2025 Panchang: आज है माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

28 January 2025 Panchang: आज 28 जनवरी, दिन मंगलवार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह शाम 07.37 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2025 पर 5:02 AM
28 January 2025 Panchang: आज है माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
28 January 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 28 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि शाम 07.37 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही वज्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.12 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.15 बजे से शाम 04.36 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

27 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि – 28 जनवरी 2025 को शाम 07.37 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी। इसके बाद अमावस्या लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें