29 December 2024 Panchang: आज है पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 December 2024 Panchang: आज 29 दिसंबर, दिन रविवार पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह दूसरे दिन सुबह 04.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और गण्ड योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Dec 29, 2024 पर 5:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
29 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 29 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि दूसेर दिन सुबह 04.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या लग जाएगी। इ तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही गण्ड योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.02 बजे से दोपहर 12.44 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.15 बजे से शाम 05.33 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

29 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि – 29 दिसंबर 2024 को पूरा दिन पूरी रात पार कर सुबह 04.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी।

ज्येष्ठा नक्षत्र - 29 दिसंबर 2024 को रात 11.22 बजे तक रहेगी। इसके बाद मून नक्षत्र लग जाएगा।

वृद्धि योग – 29 दिसंबर को रात 08.31 बजे तक

व्रत त्योहार – 29 दिसंबर के दिन शिव पूजन के साथ ही मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- शाम 04.15 बजे से शाम 05.33 बजे तक

मुंबई- शाम 04.47 बजे से शाम 06.10 बजे तक

चंडीगढ़- शाम 04.13 बजे से शाम 05.29 बजे तक

लखनऊ – शाम 04.03 बजे से शाम 05.22 बजे तक

भोपाल- शाम 04.22 बजे से शाम 05.43 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 03.40 बजे से शाम 05.01 बजे तक

अहमदाबाद- शाम 04.42 बजे से शाम 06.02 बजे तक

चेन्नई- शाम 04.26 बजे से शाम 05.51 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.13 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.34 बजे

Makar Sankranti 2025: अगले साल किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें स्नान दान का समय और शुभ मुहूर्त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।