आज 29 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि दूसेर दिन सुबह 04.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या लग जाएगी। इ तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही गण्ड योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.02 बजे से दोपहर 12.44 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.15 बजे से शाम 05.33 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
