Get App

30 December 2024 Panchang: आज है सोमवती अमावस्या, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

30 December 2024 Panchang: आज 30 दिसंबर, दिन सोमवार पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। यह देर रात 3.57 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर मूल नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2024 पर 5:03 AM
30 December 2024 Panchang: आज है सोमवती अमावस्या, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
30 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 30 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि देर रात 3.57 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मूल नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही वृद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.44 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.31 बजे से सुबह 09.48 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

30 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि – 30 दिसंबर 2024 को देर रात 3.57 बजे तक अमावस्या तिथि है। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें