आज 4 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी और मंगलवार दिन है। यह तिथि देर रात 02.31 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शुभ योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.14 बजे से शाम 04.35 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
