Get App

04 January 2025 Panchang: आज है पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

04 January 2025 Panchang: आज 04 जनवरी, दिन शनिवार पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। यह रात 10.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2025 पर 3:23 PM
04 January 2025 Panchang: आज है पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
04 January 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 04 जनवरी 2024 को पौष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार दिन है। यह तिथि रात 10.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.04 बजे से 12.46 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09.50 बजे से दोपहर 11.08 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

04 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि – 04 जनवरी 2025 को रात 10.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें