04 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

4 March 2025 Panchang: आज 4 मार्च दिन मंगलवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। यह दोपहर 03.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Mar 04, 2025 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
4 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 4 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि दोपहर 03.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही इंद्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.25 शाम 04.52 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

04 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त


फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि – 4 मार्च 2025 को दोपहर 03.17 बजे तक पंचमी तिथि रहेगी इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी।

इंद्र योग - 4 मार्च 2025 को देर रात 02.07 बजे तक इंद्र योग रहेगा।

भरणी नक्षत्र - 04 मार्च 2025 को देर रात 02.38 बजे तक।

04 मार्च 2025 – 04 मार्च को शाम 06.40 बजे सूर्य पर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 03.28 बजे से शाम 04.55 बजे तक

मुंबई- दोपहर 03.48 बजे से शाम 05.16 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 03.29 बजे से शाम 04.56 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 03.13 बजे से शाम 04.41 बजे तक

भोपाल- दोपहर 03.28 बजे से शाम 04.56 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 02.45 बजे से शाम 04.13 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 03.47 बजे से शाम 05.15 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 03.19 बजे से शाम 04.48 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.42 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.22 बजे

Astro Tips: राजयोग की कुंडली, लेकिन फकीरी की हकीकत, जाने क्यों नहीं चमकती इन लोगों की किस्मत

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 04, 2025 5:01 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।