Get App

04 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

4 March 2025 Panchang: आज 4 मार्च दिन मंगलवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। यह दोपहर 03.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2025 पर 5:01 AM
04 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
4 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 4 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि दोपहर 03.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही इंद्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.25 शाम 04.52 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

04 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि – 4 मार्च 2025 को दोपहर 03.17 बजे तक पंचमी तिथि रहेगी इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें