05 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

5 March 2025 Panchang: आज 5 मार्च दिन बुधवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। यह दोपहर 12.52 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर कृत्तिका नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Mar 05, 2025 पर 5:01 AM
5 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 5 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि दोपहर 12.52 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही वैधृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं होता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.33 बजे से दोपहर 2,00 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

05 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त


फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि – 5 मार्च 2025 को दोपहर 12.52 बजे तक षष्ठी तिथि रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी।

वैधृति योग - 5 मार्च 2025 को देर रात 01.09 बजे तक वैधृति योग रहेगा।

कृत्तिका नक्षत्र - 04 मार्च 2025 को देर रात 02.38 बजे तक।

आज के दिन कृतिका नक्षत्र रहेगा जिसमें गायन, वादन, लेखन जैसे कार्य करने से ख्याति मिलती है।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 12.50 बजे से दोपहर 02.19 बजे तक

मुंबई- दोपहर 12.34 बजे से दोपहर 02.19 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 12.34 बजे से दोपहर 02.02 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 12.18 बजे से दोपहर 01.46 बजे तक

भोपाल- दोपहर 12.32 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक

कोलकाता – सुबह 11.48 बजे से दोपहर 01.17 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 12.51 बजे से दोपहर 02.19 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 12.21 बजे से दोपहर 01.50 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.42 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.23 बजे

Chandra Grahan 2025: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल लगेगा या नहीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।