Get App

05 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

5 March 2025 Panchang: आज 5 मार्च दिन बुधवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। यह दोपहर 12.52 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर कृत्तिका नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2025 पर 5:01 AM
05 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
5 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 5 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि दोपहर 12.52 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मेष राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही वैधृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं होता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.33 बजे से दोपहर 2,00 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

05 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि – 5 मार्च 2025 को दोपहर 12.52 बजे तक षष्ठी तिथि रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें