Get App

06 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 March 2025 Panchang: आज 6 मार्च दिन गुरुवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। यह सुबह 10.51 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और विष्कंभ योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Mar 06, 2025 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
6 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 6 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि सुबह 10.51 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही विष्कंभ योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.59 बजे से दोपहर 03.26 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

06 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त


फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि – 6 मार्च 2025 को दोपहर 10.51 बजे तक सप्तमी तिथि रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी।

यायीजय योग - 6 मार्च 2025 को सुबह 10.46 बजे तक यायीजय योग रहेगा।

रोहिणी नक्षत्र - 06 मार्च 2025 को देर रात 12.06 बजे तक।

यायीजय योग को ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना गया है, इसे योग में काम करने से सफलता प्राप्त होती है।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 2.00 बजे से दोपहर 03.28 बजे तक

मुंबई- दोपहर 02.19 बजे से दोपहर 03.48 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 02.02 बजे से दोपहर 03.29 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 1.46 बजे से दोपहर 03.14 बजे तक

भोपाल- दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 03.28 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 01.17 बजे से दोपहर 02.45 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 02.19 बजे से दोपहर 03.48 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 01.50 बजे से दोपहर 03.19 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.41 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.23 बजे

Ekadashi Vrat 2025 Date: मार्च महीने में कब है पहली एकादशी? जानें- व्रत करने की सही तारीख और पूजा विधि समेत सबकुछ

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 06, 2025 5:01 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।