Get App

06 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 March 2025 Panchang: आज 6 मार्च दिन गुरुवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। यह सुबह 10.51 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और विष्कंभ योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2025 पर 5:01 AM
06 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
6 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 6 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि सुबह 10.51 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही विष्कंभ योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.59 बजे से दोपहर 03.26 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

06 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि – 6 मार्च 2025 को दोपहर 10.51 बजे तक सप्तमी तिथि रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें