आज 7 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी और शुक्रवार दिन है। यह तिथि रात 09.54 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही इंद्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.31 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।