07 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

7 March 2025 Panchang: आज 7 मार्च दिन शुक्रवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह सुबह 09.19 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर मृगशीरा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Mar 07, 2025 पर 5:01 AM
7 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 7 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि सुबह 09.19 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मृगशीरा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही प्रीति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 11.04 बजे से दोपहर 12.31 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

07 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त


फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि – 7 मार्च 2025 को सुबह 09.19 बजे तक अष्टमी तिथि रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी।

प्रीति योग - 7 मार्च 2025 को शाम 06.15 बजे तक प्रीति योग रहेगा।

मृगशीरा नक्षत्र - 07 मार्च 2025 को रात 11.32 बजे तक।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 11.04 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक

मुंबई- सुबह 11.21 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 11.07 बजे से दोपहर 12.34 बजे तक

लखनऊ – सुबह 10.50 बजे से दोपहर 12.18 बजे तक

भोपाल- सुबह 11.03 बजे से दोपहर 12.32 बजे तक

कोलकाता – सुबह 10.19 बजे से सुबह 11.48 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 11.22 बजे से दोपहर 12.51 बजे तक

चेन्नई- सुबह 10.51 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.39 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.24 बजे

Holashtak 2025: आज से शुरू होलाष्टक, विवाह पर लगेगी रोक, जानें धार्मिक मान्यता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।