09 February 2025 Panchang: आज है माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 February 2025 Panchang: आज 9 फरवरी दिन रविवार माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह शाम 07.26 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और त्रिपुष्कर योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Feb 09, 2025 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
09 February 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 9 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और रविवार दिन है। यह तिथि शाम 07.26 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही त्रिपुष्कर योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.38 बजे से शाम 06.00 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

09 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त


माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि – 09 फरवरी 2025 को शाम 07.26 बजे तक द्वादशी तिथि रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी।

त्रिपुष्कर योग – 09 फरवरी 2025 को शाम 05.53 बजे तक त्रिपुष्कर योग रहेगा।

आर्द्रा नक्षत्र – 09 फरवरी को शाम 05.53 बजे तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- शाम 04.43 बजे से शाम 06.06 बजे तक

मुंबई- शाम 05.10 बजे से शाम 06.35 बजे तक

चंडीगढ़- शाम 04.43 बजे से शाम 06.05 बजे तक

लखनऊ – शाम 04.30 बजे से शाम 05.54 बजे तक

भोपाल- शाम 04.47 बजे से शाम 06.12 बजे तक

कोलकाता – शाम 04.05 बजे से शाम 05.29 बजे तक

अहमदाबाद- शाम 05.07 बजे से शाम 05.29 बजे तक

चेन्नई- शाम 04.45 बजे से शाम 06.12 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.03 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.06 बजे

Mahakumbh 2025: माघी पूर्णिमा पर होगा महाशाही स्नान, जानें क्यों है यह खास

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।