आज 9 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और रविवार दिन है। यह तिथि शाम 07.26 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही त्रिपुष्कर योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.38 बजे से शाम 06.00 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
