Aaj Ka Panchang, 02 November 2024: गोवर्धन पूजा आज, जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 02 November 2024: आज 2 नवंबर, दिन शनिवार और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। यह शनिवार रात 8.22 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Nov 02, 2024 पर 5:02 AM
Story continues below Advertisement
Aaj Ka Panchang, 02 November 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 2 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और  शनिवार दिन है। यह तिथि रात 8.22 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.51 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09 बजे से सुबह 10.30 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

2 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि –  2 नवंबर 2024 को रात 8.22 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी।

आयुष्मान योग – 2 नवंबर 2024 दोपहर से पहले 11.18 बजे तक। उसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा।

विशाखा नक्षत्र – 2 नवंबर 2024 को पूरा दिन।

2 नवंबर 2024 त्योहार – आज गोवर्धन पूजा और बलि प्रतिपदा मनाई जाएगी।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.04 बजे से सुबह 7.41 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.20 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.21 बजे से दोपहर 3.24 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.24 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त   सुबह 4.08 बजे से लेकर सुबह 5.09 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 09.19 बजे से सुबह 10.41 बजे तक

मुंबई- सुबह 09.30 बजे से सुबह 10.56 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 09.21 बजे से सुबह 10.43 बजे तक

लखनऊ – सुबह 09.03 बजे से सुबह 10.26 बजे तक

भोपाल- सुबह 09.14 बजे से सुबह 10.39 बजे तक

कोलकाता – सुबह 08.30 बजे से सुबह 09.55 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 09.33 बजे से सुबह 10.58 बजे तक

चेन्नई- सुबह 08.58 बजे से सुबह 10.25 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:34 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.34 बजे

Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat: 3 नवंबर को भाई दूज, जानिए तिलक करने का शुभ मुहूर्त और इसके पीछे की कथा

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 02, 2024 5:02 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।