आज 31 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की उदयातिथि की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि दोपहर 3.53 बजे तक है। इसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज ही दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही प्रीति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.51 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
31 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि – 31 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3.53 बजे तक रहेगी। फिर अमावस्या लग जाएगी। आज ही दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।
प्रीति योग – 31 अक्टूबर 2024 को सुबह 9.52 बजे से प्रीति योग लग जाएगा।
चित्रा नक्षत्र – 31 अक्टूबर 2024 को रात 12.47 बजे तक रहेगा।
31 अक्टूबर 2024 व्रत त्योहार – दीपावली, लक्ष्मी पूजा
अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.04 बजे से सुबह 7.41 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.24 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2.21 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक
निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.22 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.08 बजे से लेकर सुबह 5.09 बजे तक
दिल्ली- दोपहर 01.27 बजे से दोपहर 02.51 बजे तक
मुंबई- दोपहर 01.48 बजे से दोपहर 03.14 बजे तक
चंडीगढ़- दोपहर 01.28 बजे से दोपहर 02.50 बजे तक
लखनऊ – दोपहर 01.13 बजे से दोपहर 02.53 बजे तक
भोपाल- दोपहर 01.28 बजे से दोपहर 02.53 बजे तक
कोलकाता – दोपहर 12.45 बजे से दोपहर 2.10 बजे तक
अहमदाबाद- दोपहर 01.47 बजे से दोपहर 03.12 बजे तक
चेन्नई- दोपहर 01.20 बजे से दोपहर 02.47 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्यास्त – शाम 05.36 बजे