Get App

Aaj Ka Panchang, 31 October 2024: आज है दिवाली, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 31 October 2024: आज 31 अक्टूबर, दिन गुरुवार और कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की उदयातिथि की चतुर्दशी तिथि है। यह गुरुवार को 3.353 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 31, 2024 पर 5:02 AM
Aaj Ka Panchang, 31 October 2024: आज है दिवाली, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang, 31 October 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 31 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की उदयातिथि की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि दोपहर 3.53 बजे तक है। इसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज ही दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही प्रीति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.51 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

31 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि – 31 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3.53 बजे तक रहेगी। फिर अमावस्या लग जाएगी। आज ही दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें