इस बार होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि एक दुर्लभ खगोलीय नजारे का भी गवाह बनेगी! 14 मार्च 2025 को जब आप रंगों में सराबोर होंगे, तब आसमान में एक अनोखी घटना घट रही होगी—ब्लड मून। यानी चंद्रमा गहरे लाल रंग में चमकता नजर आएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो करीब तीन साल बाद दिखाई देगा। इससे पहले 2022 में ऐसा अद्भुत नजारा देखा गया था। जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं, तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह ढक लेती है और वो लालिमा लिए चमकने लगता है,