Get App

Dhanteras 2024: 29 अक्टूबर को है धनतेरस, जानें महत्व और अपने शहर में पूजा का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024: इस साल धनतेरस की तिथि को लेकर हर जगह भ्रम की स्थिति बनी हुई है। धनतेरस का यह त्योहार दिवाली से पांच दिन पहले शुरू हो जाता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2024 पर 10:37 AM
Dhanteras 2024: 29 अक्टूबर को है धनतेरस, जानें महत्व और अपने शहर में पूजा का शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2024: धनतेरस को धनत्रयोदशी, धन्वंतरि त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

दीपावली पांच दिन का दीपोत्सव होता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। इसका समापन भाई दूज के दिन होता है। दीपावली का पांच दिवसीय पर्व बेहद नजदीक आ गया है। ऐसे में त्योहार की तैयारियों के लिए कम वक्त बचा है।  इस साल धनतेरस की तिथि लेकर बहुत से कंन्फ्यूज है। उन्हें नहीं मालूम है कि इस बार कब धनतेरस मनाया जाएगा। कुछ लोगों का कहना है कि 28 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। ऐसे में धनतेरस की सही तारीख जानना बेहद जरूरी हो गया है। धनतेरस को धनत्रयोदशी, धन्वंतरि त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

धनतेरस इस साल 29 अकटूबर 2024 को मनाया जाएगा। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसे दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन भक्त धन के देवता भगवान कुबेर और आयुर्वेद और स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। यह दिन चांदी और सोने की वस्तुओं, बर्तनों और झाड़ू की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है।

धनतेरस 2024 शुभ तिथि और मुहूर्त

इस बार धनतेरस पर पूजा के लिए 1 घंटा 41 मिनट तक का मुहूर्त है। सोना खरीदने के लिए 20 घंटे का शुभ मुहूर्त है। धनतेरस की कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी ति​थि की शुरुआत 29 अक्टूबर, सुबह 10:31 बजे से हो जाएगी। इसकी समापन तिथि 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1:15 बजे है। धनतेरस की पूजा के शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को शाम 6.31 बजे से रात 8.13 बजे तक का रहेगा। प्रदोष काल समय शाम 5.38 बजे से रात 8.13बजे तक है। वहीं वृषभ काल समय - शाम 6.13बजे से रात 8.27 बजे तक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें