Dhanteras 2024: धनतेरस पर राहु काल का साया, इस समय न करें खरीदारी, वरना हो जाएंगे कंगाल

Dhanteras 2024 Rahu Kal: देश भर में आज धूमधाम से धनतेरस का त्योहार मनाय जा रहा है। इसे देखते हुए बाजार सज गए हैं। धनतेरस के मौके पर लोग नया सामान खरीदते हैं। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना गया है। लेकिन आज राहुल काल के समय खरीदारी करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं किस समय खरीदारी से बचना चाहिए

अपडेटेड Oct 29, 2024 पर 9:55 AM
Story continues below Advertisement
Dhanteras 2024 Rahu Kal: राहु काल दोपहर 02.51 बजे से 04.15 बजे तक है। इस समय में भूलकर खरीदारी न करें।

दिवाली की शुरुआत धनतेरस के दिन से शुरू हो जाती है। देश भर में आज (29 अक्टूबर 2024) धनतेरस का पर्व धूमधामम से मनाया जा रहा है। धनतेरस का मतलब होता है धन और समृद्धि। 'धन' का अर्थ है संपत्ति और 'तेरस' का अर्थ है तेरहवीं तिथि। इस दिन खास तौर से सोना, चांदी, बर्तन और नई वस्तुएं खरीदने का प्रचलन है। लेकिन इस साल धनतेरस के दिन राहु काल के दौरान खरीदारी करना बेहद अशुभ माना गया है। अगर आप इस दिन खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो राहु काल के समय का ध्यान जरूर रखें। एक छोटी गलती पर कंगाल हो सकते हैं।

धनतेरस के दिन भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस का त्योहार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदने से उसमें तेहर गुना बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

राहु काल में न करें खरीदारी


कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस के दिन राहु काल दोपहर 02.51 बजे से 04.15 बजे तक है। इस समय में भूलकर खरीदारी नहीं करना चाहिए। राहुकाल में खरीदारी करने से शुभ फल नहीं मिलता है। इसके साथ ही प्रतिकूल प्रभाव भी व्यक्ति पर पड़ता है। वहीं, गुलिक काल दोपहर 12.05 बजे से दोपहर 1.28 बजे तक है। ऐसे में धनतेरस के दिन भूलकर गुलिक और राहुकाल के दौरान खरीदारी नहीं करें। अगर अनदेखी करते हैं, तो बुरे दौर से गुजरना पड़ सकता है।

शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी

धनतेरस पर अगर आप कोई नई वस्तु खरीदने की योजना बना रहे हैं। तब खरीदारी के लिए 29 अक्टूबर को दोपहर 11:42 बजे से 12:27 बजे तक बेहतर समय है। इसके बाद शाम 4:20 बजे से लेकर शाम के 6:15 बजे तक शुभ मुर्हूत बन रहा है। इस दौरान खरीदी गई वस्तुएं आपके जीवन में समृद्धि और सौभाग्य लेकर आएंगी।

धनतेरस के दिन क्या नही खरीदना चाहिए?

धनतेरस के दिन कभी भी कांच के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। इसके अलावा जो चीजें नाजुक और आसानी से टूट जाती हैं। उन्हें भी लेना चाहिए। ऐसी चीजें घर में नकारात्मकता और अस्थिरता लाने वाली मानी जाती हैं।

लोहे के बर्तन

धनतेरस के दिन लोग अक्सर बर्तनों की भी खरीदारी करते हैं। इस दिन लोहे के बर्तन या लोहे से बनी कोई भी चीज खरीदने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस दिन स्टील और एल्यूमिनियम के बर्तन भी नहीं खरीदना चाहिए।

काले रंग का सामान

धनतेरस के दिन काले रंग की चीजें जैसे काले रंग के कपड़े, जूते, बैग, कंबल आदि नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन काले रंग की कोई भी वस्तु खरीदना अशुभ माना जाता है।

नुकीला सामान

धनतेरस के दिन किसी भी तरह का नुकीला सामान जैसे सुई, कैंची, चाकू आदि खरीदारी से बचना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष भी लगता है।

Happy Dhanteras 2024 Wishes: आज है धनतेरस, शुभ मुहूर्त पर करें खरीदारी, जाने महत्व, भेजें बधाई संदेश, संस्कृत मंत्र

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Oct 29, 2024 9:12 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।