Happy Dhanteras 2024 Wishes: आज है धनतेरस, शुभ मुहूर्त पर करें खरीदारी, जाने महत्व, भेजें बधाई संदेश, संस्कृत मंत्र
Happy Dhanteras 2024 Wishes: देश भर में आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा राह है। इसी पर्व के साथ दिवाली की शुरुआत हो गई है। आज ही सोना चांदी नए बर्तन खरीदने का शुभ दिन माना जाता है। इस बीच त्योहारों पर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेजना पसंद करते हैं। आप भी कुछ खास SMS और मैसेजेस के जरिए धनतेरस के संदेश भेज सकते हैं
Happy Dhanteras 2024 Wishes: धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। जिसके साथ दीपावली के पर्व की शुरुआत होती है। इस साल धनतेरस का पर्व आज (29 अक्टूबर) मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इसे धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वन्तरि के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी और गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही शुभ चीजों को घर लाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि उपासना करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है।
वैदिक पंचांग के मुताबिक, कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10.31 बजे से शुरू हो जाएगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को दोपहर 01.15 बजे होगा। ऐसे में धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा-अर्चना करने का शुभ मुहूर्त शाम को 6.31 बजे से 8.13 बजे तक है।
धनतेरस का महत्व और क्यों मनाते हैं
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान हाथों में सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। इसलिए हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन नई चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन खरीदी गई चीज अक्षय फल प्रदान करने वाली होती है। धनतेरस के दिन आप जो भी चीज खरीदेंगे उसका तेरह गुना फल आपको मिलेगा। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वतंरि जी की पूजा जरूर करें। इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
धनतेरस के दिन सोने-चांदी के गहने, वाहन, पीतल या तांबे के बर्तन, झाड़ू, नमक, घर, जमीन, मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति, सोना-चांदी के सिक्के खरीद सकते हैं।
धनतेरस में खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस को पूरे दिन में किसी भी समय खरीदारी करना शुभ और फलदायक है। लेकिन अभिजीत मुहूर्त ( 11:36 से 12:26) में अथवा दिन में 1:41 बजे से 8:15 बजे तक के समय में किसी भी तरह का सामान खरीद सकते हैं। अगर सोना खरीदने का मन बनाया है, तो दोपहर 3:04 से 4:32 के बीच खरीदना शुभ माना गया है। वहीं चांदी और अन्य धातुएं शाम को 6:11 बजे से रात 8:08 बजे तक खरीदना शुभ होगा
Dhanteras Wishes 2024: धनतेरस पर अपनों को दें बधाई
1 - सपनों को नई उड़ान मिले, हर इच्छा परवान चढ़े। इस धनतेरस आपकी, सुख और समृद्धि बढ़े।।
2 - भगवान धन्वंतरि आपको स्वास्थ्य, धन और सफलता प्रदान करें। आपको और आपके परिवार को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
3 - इस धनतेरस पर आपका जीवन खुशियों से भर जाए और आपका घर समृद्धि से भर जाए। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
4 – धनतेरस का पर्व आपको अनंत आशीर्वाद, स्वास्थ्य और सौभाग्य से भर दे। दिवाली की रोशनी हमेशा आप पर चमकती रहे। आपको धनतेरस की ढेर सारी शुभकामनाएं!
5 – धनतेरस के मौके पर भगवान आपको सुख-समृद्धि प्रदान करें। बेहतर स्वास्थ्य दें। आपको कुबेर जी का आशीर्वाद मिले।
6 – धनतेरस का यह पर्व आपको सुखदायक, समृद्धिवर्धक एवं मंगलमय हो।
7 - धनवंतरि आज घर में आएं, स्वास्थ्य धन सबको दे जाएं। लक्ष्मी-गणपति-कुबेर का, हम सभी आशीर्वाद पाएं।।
8 - लक्ष्मी संग कुबेर आएं, विराजें धन्वंतरि और गणपति। धनतेरस के शुभ अवसर पर बरसे धन और संपत्ति।।
9 - इस धनतेरस पर आप जो भी प्रयास कर रहे हैं। वहां सफलता मिले। ढेर सारा आशीर्वाद की बारिश हो। आपको और आपके प्रियजनों को धनतेरस की ढेर सारी शुभकामनाएं!
10 - भगवान धन्वंतरि का दिव्य आशीर्वाद आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे। देवी लक्ष्मी आप पर असीम समृद्धि की बारिश करें। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
11 - आपकी संपत्ति और खुशी हमेशा कई गुना बढ़ती रहे। आपको और आपके परिवार को नई उम्मीदों, स्वास्थ्य और खुशियों की रोशनी से भरे धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
12 - धनतेरस के अवसर पर, आपकी जिंदगी में परिवार की खुशियां हमेशा बनी रहे। हमारी आपकी दोस्ती भी इसी गर्मजोशी और ढेरों आशीर्वाद के साथ बनी रहे।
13 - धनतेरस के इस पावन अवसर पर आपको स्वास्थ्य और धन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन प्रेम और आनंद से भरा रहे।
14 - आपकी हर मनोकामना आज हो स्वीकार, धन-संपत्ति इतनी बरसे, भर जाए घर-बार। सभी के लिए मंगलमय हो, धनतेरस का त्योहार।।
15 - धनतेरस पर हो सोने की चमक, हर दिल में बसे खुशियों की झलक, समृद्धि की हो एक नई कहानी, आपके जीवन में आए सारी खुशियां सुहानी, हैप्पी धनतेरस!
16 - धनतेरस का दिन आया, सबके लिए प्यारी-प्यारी खुशियां लाया, हैप्पी धनतेरस!
17 - दीप जले और रोशन आपका जहान हो, पूरा आपका हर एक अरमान हो, इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हो। हैप्पी धनतेरस!
18 - मां लक्ष्मी और धन्वंतरि की रहे कृपा अपार, दिन रात बढ़े आपका कारोबार, सबसे पाएं आप भरपूर प्यार, धन-संपदा की आप पर सदा हो बौछार। हैप्पी धनतेरस!
19 - सपनों को नई उड़ान मिले, हर इच्छा परवान चढ़े, इस धनतेरस आपकी, सुख और समृद्धि बढ़े।।
20 - मन में खुशियां और हृदय में संतुष्टि का वास हो, जीभर धन-वैभव मिले, धनतेरस इतनी खास हो।।
Dhanteras Inspirational Quotes 2024: धनतेरस के अवसर पर प्रेरणादायक कोट्स
1 - धनतेरस पर हम सिर्फ धन की ही कामना नहीं करते, बल्कि उसे संजोने और विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करने की सद्बुद्धि भी मांगते हैं।
2 - भगवान धन्वंतरि हमें कृतज्ञता से भरे हृदय और समृद्धि से भरा जीवन प्रदान करें।
3 - स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। ऐसे में धनतेरस पर हम उस ईश्वर के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं जो हमें ये दोनों मिला हुआ है।
4 - इस धनतेरस पर,आइए हम अपनी समृद्धि परंपराओं और उनसे मिलने वाले आशीर्वाद की खुशी मनाएं।
5 - धनतेरस हमें याद दिलाता है कि सच्चा धन सिर्फ गोल्ड में नहीं, बल्कि स्वास्थ्य,खुशी और सद्भाव में शामिल है।
Happy Dhanteras 2024 : धनतेरस पर शेयर करें ये मैसेज
दीपक की रोशनी, मिठाइयों की मिठास, पटाखों का शोर, धन-धान्य की बरसात, आपके लिए खुशियां लाए धनतेरस का त्योहार, हैप्पी धनतेरस!
प्रगति पर आपका कारोबार हो, घर में सुख शांति का विस्तार हो।
हर संकट का नाश हो, ऐसा आपका धनतेरस का त्योहार हो।
हैप्पी धनतेरस!
दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार, परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार।
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार, ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार।