दीपावली का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। लोग घरों की साफ सफाई में युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं। दिवाली का उत्सव 5 दिन तक रहता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। भैया दूज के बाद यह उत्सव संपन्न होता है। जिसका मुख्य दिन दीपावली 2024 है। इस दिन घर दीपक से सजाए जाते हैं। लक्ष्मी, गणेश, कुबेर आदि की पूजा की जाती है। हालांकि इस साल दिवाली का उत्सव 5 नहीं बल्कि 6 दिन का होगा। जिसका मुख्य पर्व कार्तिक अमावस्या यानी दिवाली है। इस बार कार्तिक अमावस्या दो दिन तक रहेगी।
