Diwali 2024 Shopping: दिवाली के दिन इन चीजों की करें खरीदारी, साल भर होगी पैसों की बारिश, कर्ज की होगी छुट्टी

Diwali 2024 Shopping: दिवाली का त्योहार बेहद विशेष माना गया है। यह हिंदुओं के बड़े त्योहारों में से एक है। इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन को लेकर लोगों के अपने- अपने रीति-रिवाज हैं। इस दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खरीदना शुभ माना गया है। जिससे साल भर में पैसों की बारिश होती रहती है

अपडेटेड Oct 24, 2024 पर 4:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Diwali 2024 Shopping: दिवाली के दिन गोमती चक्र, झाड़ू, महा लक्ष्मी यंत्र खरीदना शुभ माना गया है।

दीपावली का पर्व अब कुछ ही दिन रह गया है। ऐसे में दिवाली पर्व को लेकर हर जगह धूम मची हुई है। बाजार रोशनी से नहाया हुआ है। बाजार हर तरफ रंग बिरंगी लाइट्स, मूर्तियों से सजा हुआ है। हिंदू धर्म में दिवाली को ‘दीपों की रोशनी’ का पर्व कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली मनाई जाती है। दिवाली के इस पर्व पर खरीददारी का भी विशेष महत्व रहता है। वैसे तो दिवाली के पहले से ही लोग खरीदारी शुरू कर देते है। लेकिन कुछ खास वस्तुएं होती हैं। जिन्हें खास दिन पर ही खरीदना शुभ माना जाता है।

दिवाली के दिन पूरे देश को दीयों की रोशनी से रोशन किया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को पूजा का विधान है। धनतेरस और दिवाली दोनों ही दिन खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना गया है। दिवाली पर कुछ खास चीजें जरुर घर लाना चाहिए। इससे पूरे साल मां लक्ष्मी खुश रहती हैं और उनका आशीर्वाद बना रहता है।

दिवाली के दिन इन चीजों की करें खरीदारी


इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर और दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दोनों दिन वाहन, संपत्ति, सोना-चांदी, इलेक्ट्रिक सामान आदि की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन नई झाड़ू खरीदना चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी घर छोड़कर नहीं जाती हैं। इसके साथ कुछ लोग मानते हैं कि इस दिन झाड़ू घर लाने से पुराने कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। घर में सकारात्मता पैदा होती है। बहुत लोग टूटी हुई झाड़ू से भी काम करते रहते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर की झाड़ू काफी पुरानी हो गयी है। टूट रही है, तब ऐसी स्थिति में उसे घर में रखने के बजाय हटा देना चाहिए। इसकी वजह ये है कि पुरानी टूटी हुई झाड़ू घर में निगेटिव एनर्जी लेकर आती है। ऐसे में जीवन में मुश्किलें बढ़ती रहती हैं।

दिवाली के दिन महा लक्ष्मी यंत्र खरीदें

दिवाली या धनतेरस के दिन महालक्ष्मी यंत्र घर लाना चाहिए। मान्यता है ये यंत्र जिस घर में होता है। वहां धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती है। धनतेरस और दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति भी लाना चाहिए। प्रतिमा ऐसी हो जिसमें दोनों देवी-देवता साथ विराजमान हों। गणेश जी की सूंड बाईं ओर मुड़ी होना शुभ माना गया है।

दिवाली के दिन गोमती चक्र खरीदें

दिवाली पर गोमती चक्र खरीदना भी शुभ माना जाता है। गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। दिवाली वाले दिन इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर अगले दिन लाल कपड़े में बांधकर इसे पैसे रखने की जगह पर रख दें। इससे पूरे साल धन वृद्धि होती रहेगी।

कौड़ी से होगी पैसों की बारिश

कौड़ियां मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इसकी वजह ये है कि मां लक्ष्मी की उत्पत्ति भी समुद्र से हुई है। दिवाली पर 7 कौड़िया खरीदकर लाएं। फिर इन्हें हल्दी में रंगकर मां लक्ष्मी को चढ़ाएं। फिर तिजोरी में रख दें। कौड़ी में धन आकर्षित करने की शक्ति होती है। वहीं दिवाली या धनतेरस पर नए कपड़े जरुर खरीदना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी खुश होती है। इतना ही नहीं इससे कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

Diwali 2024 Puja Vidhi: दिवाली पर घर, ऑफिस या दुकान में कैसे करें लक्ष्मी पूजा? नोट कर लें पूजा विधि

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।