Diwali 2024 Date: दीपावली, जिसे दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। भारत के बड़े त्योहारों में से एक है। यह प्रकाश के अंधकार पर विजय, ज्ञान के अज्ञान पर और अच्छाई के बुराई पर जीत का प्रतीक है। यहां जानें दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा (Diwali 2024 Lakshmi Puja) का शुभ मुहूर्त कब है। यह त्योहार खुशी, भक्ति और एकता की भावना को बढ़ावा देता है और हर साल पूरे भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दीपावली की जड़ें प्राचीन परंपराओं में गहराई से जुड़ी हुई हैं, और इसका आध्यात्मिक महत्व बहुत गहरा है। 'दीपावली' शब्द का अर्थ है 'दीयों की पंक्ति', और इस त्योहार का मुख्य उद्देश्य घरों और आसपास की जगहों को रोशनी से सजाना है, ताकि खुशहाली और समृद्धि घर में आ सके।