Diwali 2024: दिवाली की सफाई में इन चीजों का मिलना है बेहद शुभ, चमक जाएगी किस्मत, हो जाएंगे मालामाल

Diwali ki Safai 2024: दिवाली की तारीख बेहद नजदीक आ गई है। आमतौर पर इस समय सभी घरों में साफ सफाई शुरू हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की सफाई में कुछ चीजों का मिलना बेहद शुभ माना जाता है। इन चीजों के मिलने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। आइये जानते हैं किन चीजों का मिलना है शुभ संकेत

अपडेटेड Oct 23, 2024 पर 1:35 PM
Diwali ki Safai 2024: दिवाली की सफाई में मोर पंख, बंद डिब्बे में चावल मिलना शुभ माना जाता है।

दिवाली के महापर्व की तैयारियां शुरु हो चुकी है। जैसे-जैसे दिवाली का दिन पास आ रहा है। घरों में साफ-सफाई और सजावट करने के कामों में तेजी आ रही है। साफ-सफाई के दौरान कई ऐसी पुरानी चीजें मिल जाती हैं। इन चीजों को हम अक्सर रख कर भूल जाते हैं। धर्म और वास्तु शास्त्र में दिवाली की सफाई को लेकर कुछ खास बातें बताई गई हैं। इसके अनुसार दिवाली की सफाई में कुछ खास चीजों का मिलना बहुत शुभ माना गया है। इन चीजों का मिलना इस बात का संकेत देता है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा से खूब धन लाभ होने वाला है। ये वस्तुएं काफी शुभ होती हैं।

इन चीजों का मिलना है शुभ

पैसों का मिलना


कई बार हम कपड़ों के जेब या पर्स में पैसे रखकर भूल जाते हैं। अगर आपको दिवाली की सफाई में ऐसे ही पैसे रखे मिलें तो ये आप पर मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत है। इससे जल्द ही घर में धन आएगा।

शंख या कौड़ी

दिवाली की साफ-सफाई करते समय शंख या कौड़ी मिलना बहुत शुभ होता है। माना जाता है ये चीजें उन्हीं लोगों को मिलती हैं। जिन पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है। इसके अलावा, अपार धन-वैभव के साथ पद-प्रतिष्ठा मिलने का भी संकेत माना जाता है।

मोर पंख

दिवाली की साफ-सफाई के दौरान मोरपंख का मिलना भी शुभता का संकेत हो सकता है। बता दें कि, ये चीज जीवन में घटित होने वाली समस्याओं के दूर होने का इशारा करती हैं। इसके साथ ही, धन-लाभ होगा और जीवन में मिठास आने की ओर भी इशारा हो सकता है।

बंद डिब्बे में चावल मिलना

चावल का संबंध धन विलासिता देने वाले शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी से होता है। वही हिंदू धर्म में पूजा-पाठ बिना अक्षत के पूरा नहीं होता है। दिवाली की सफाई में किसी डिब्बे आदि में चावल मिलना सौभाग्य और धन आगमन का इशारा करता है।

धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा में लाल रंग का कपड़ा या चुनरी बिछाना शुभ माना जाता है। इसकी वजह ये है कि लाल रंग मां लक्ष्मी को प्रिय हैष लिहाजा दिवाली की सफाई में लाल कपड़ा या लाल चुनरी का मिलना अच्छे दिन आने का संकेत है।

Dhanteras 2024: धनतेरस पर धन्वंतरी देव की करें पूजा, पूरा परिवार रहेगा निरोगी, जानें पूजा विधि और महत्व

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।