Get App

Diwali 2024 Muhurat: 31 अक्टूबर को है दिवाली, जानिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, नोएडा, समेत अन्य शहरों में लक्ष्मी पूजा का समय

Diwali Laxmi Puja Muhurat 2024: देश भर में दिवाली का जश्न 29 अक्टूबर को धनतेरस से शुरू हो गया है। 5 दिन का यह उत्सव 3 नवंबर तक चलेगा। 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली को प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं किस शहर में कितने बजे लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2024 पर 11:54 AM
Diwali 2024 Muhurat: 31 अक्टूबर को है दिवाली, जानिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, नोएडा, समेत अन्य शहरों में लक्ष्मी पूजा का समय
Diwali Laxmi Puja Muhurat 2024: अमावस्या तिथि जब प्रदोष काल में पड़े तो उसे दिवाली मनाने और लक्ष्मी पूजन के लिए बेहतर माना गया है।

दिवाली, जिसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। यह संस्कृत शब्द "दीप" से आया है। जिसका मतलब प्रकाश है। वहीं अवली का एक श्रृंखला से है यनी कतार या पंक्ति से है। कुल मिलाकर कहने का मतलब ये हुआ कि रोशनी की पंक्ति। इसलिए से रोशनी की त्योहार भी कहते हैं। इस साल दिवाली देश भर में 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसी दिन लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Pujan) भी किया जाएगा। इस बार दिवाली की तारीख को लेकर की भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दिवाली मनाने का पेंच फंसा हुआ था। लेकिन अब 31 अक्टूबर को दिवाली मनाने का फैसला किया गया है।

दरअसल, शास्त्रों में कहा गया है कि अमावस्या तिथि जब प्रदोष काल में पड़े तो उसे दिवाली मनाने और लक्ष्मी पूजन के लिए उपयुक्त माना जाता है। ऐसे में विद्वानों की सर्व-सम्मति के बाद यह निर्णय लिया गया कि 31 अक्टूबर 2024 को ही दिवाली मनाना बेहतर रहेगा। वैसे भी कार्तिक मास के अमावस्या के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। यह हिंदुओं के बड़े त्योहारों में से एक है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

पांच दिन तक होता है दिवाली का उत्सव

दिवाली की उत्सव 5 दिन तक होता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से हो चुकी है। आज (30 अकटूबर 2204) देश भर में छोटी दिवाली मनाई जा रही है। 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। फिर गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाया जाता है। दिवाली का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण दिन लक्ष्मी पूजा होता है। इसे बड़ी दिवाली कहते हैं। इस दिन धन, भाग्य और समृद्धि की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्यास्त के बाद ही लक्ष्मी पूजन करने का विधान है। मां लक्ष्मी की पूजा के लिए 31 अक्टूबर 2024 को शाम 6.25 बजे से रात 8.32 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इस समय आप मां लक्ष्मी के साथ ही भगवान गणेश जी की भी पूजा कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें