Happy Choti Diwali 2024 Wishes: छोटी दिवाली आज, शुभ मुहूर्त में करें पूजन, जानें महत्व, अपनों को भेजें शुभकामनाएं

Happy Choti Diwali 2024 Hindi Wishes: नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इसे नरक चौदस, रूप चौदस और रूप चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस दिन यमराज के लिए दीये जलाए जाने का विधान है। कहा जाता है कि यम दीपक जलाने से भय खत्म हो जाता है। इस मौके पर अपनों बधाई संदेश भी भेज सकते हैं

अपडेटेड Oct 30, 2024 पर 6:02 AM
Story continues below Advertisement
Happy Choti Diwali 2024 Hindi Wishes: छोटी दिवाली पर यम देव के लिए दीया जलाना बेहद महत्वपूर्ण होता है।

सनातन धर्म में छोटी दिवाली का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह दिवाली से एक दिन पहले मनाई जाती है। इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस साल आज (30 अक्टूबर 2024) नरक चतुर्दशी मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध किया था। इस दौरान करीब 16,000 महिलाओं को उसकी कैद से मुक्त कराया था। इसलिए इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा का विधान है। भारत में छोटी दिवाली के पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी छोटी दिवाली का पर्व सभी के लिए बेहद खास होने वाला है।

छोटी दिवाली के दिन यमराज की पूजा की जाती है। छोटी दिवाली पर शाम के वक्त घर में एक दीपक जलाया जाता है। जिसे यम दीपक के नाम से जाना जाता है। यमराज के लिए दीपक जलाने से अकाल मृत्यु टल जाती है। कहा जाता है कि इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान कृष्ण की पूजा करने से रूप सौंदर्य की प्राप्ति होती है। एक अन्य मान्यता के अनुसार राम भक्त हनुमान ने माता अंजना के गर्भ से इसी दिन जन्म लिया था। इसलिए इस दिन को हनुमान जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

छोटी दिवाली पूजन शुभ मुहूर्त


छोटी दिवाली के दिन चतुर्दशी तिथि 30 अक्टूबर 2204 को 1 .04 बजे से शुरू होगी। यह 31 अक्टूबर 2024 को 3.11 बजे पर खत्म होगी। दिवाली का पूजन शुभ मुहूर्त मेष लग्न में आज शाम 4.36 बजे से 06.15 बजे तक रहेगा। छोटी दिवाली के दिन यम का दीपक जरूर जलाना चाहिए। वहीं छोटी दिवाली के दिन भगवान कृष्ण और मां कालिका की आराधना करनी चाहिए। इससे परिवार से सभी नकारात्मकता दूर होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन हनुमान जी की भी विशेष पूजा करनी चाहिए। इससे साधक के बल में वृद्धि और जीवन में खुशियों का वास होता है।

छोटी दिवाली के दिन जलाएं 14 दीपक

छोटी दिवाली के दिन 14 दीपक जलाने की पंरपरा सदियों से चली आ रही है। इस दौरान पहला दीया रात में घर से बाहर दक्षिण की ओर मुह कर कूड़े के ढेर के पास रखें। दूसरा आप सुनसान देवालय में रख दें। ध्यान रहें इसे घी से जलाएं। वहीं तीसरे दीये को आप मां लक्ष्मी और चौधा दीया माता तुलसी के सामने जलाएं। पांचवां दीया घर के दरवाजे के बाहर जलाया जाता है। छठा पीपल के पेड़ के नीचे जरूर जलाएं। इस दौरान आप सातवां दीया किसी मंदिर में जलाए।

वहीं आठवां दीया घर में जहां कूड़ा रखा जाता है। नौवां दीया घर के बाथरूम में जलाएं और दसवां दीया घर की छत की मुंडेर पर जलाएं। ग्यारहवां दीया घर की छत और बारहवां दीया खिड़की के पास जलाएं। तेरहवें दिये को बरामदे में जलाकर रख दें। चौदहवां दीया रसोई में जरूर जलाएं।

Choti Diwali Wishes 2024: छोटी दिवाली पर अपनों को दें बधाई

1 - दीयों की रोशनी आपके जीवन में खुशियों के रंग भर दे। हैप्पी छोटी दिवाली।

2 - आपको और आपके परिवार को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं! हैप्पी छोटी दिवाली।

3 - आपको और आपके परिवार को छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान आपके जीवन को आनंदमय बनाएं।

4 - दीयों की रोशनी आपके जीवन में खुशियां फैलाए, हैप्पी छोटी दिवाली।

5 – जलता हुई दीया यह बता रहा है कि अंधेरे को दूर करने के लिए हमेशा एक रोशनी रहेगी। हैप्पी छोटी दिवाली!

6 - दिवाली के मौसम की सुंदरता आपके घर को खुशियों से भर दे। आने वाला साल आपको वह सब कुछ प्रदान करे।

7 - आपको और आपके परिवार को शुभ छोटी दिवाली। मैं कामना करता हूं कि इस दिन आप सभी को सुख, समृद्धि और प्रेम मिले।

8 - चौदह दिए चौदस के, छोटी दिवाली पर जगमगाना।

पटाखें और फुलझड़ियां, नरक चतुर्दशी पर जलाना।।

9 – आपको और आपके परिवार को छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी की आप पर हमेशा कृपा बनी रहे।

10 – दिवाली के पावन पर्व पर आपके साथ हर चीज हो शुभ, इस त्योहार पर यही है मंगल कामना।।  हैप्पी छोटी दिवाली 2024

Happy Choti Diwali 2024: शेयर करें कुछ खास मैसेज, दिल से जुड़ेंगे तार

Chhoti1

1 - जैसे भगवान कृष्ण ने नरकासुर का नाश किया

वैसे ही भगवान आपके जीवन में दुखों का नाश करें।

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं!

Chhoti2

2 - नरकासुर का कर उद्धार, श्री कृष्ण कहलाए पालनहार।

नरक चतुर्दशी का यह त्योहार, बचाता है नरक से हर बार।।

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं!

Chhoti3

3 - दीप जलाओ, बांटो मिठाई, चलो मिलकर मनाएं, छोटी दिवाली।।

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं!

Chhoti4

4 - दिए की लौ से चमकता आंगन तुम्हारा, खुशियों से भर जाए हर एक खजाना तुम्हारा।

छोटी दिवाली की ये प्यारी सी शायरी, खुश रहो तुम, बस यही है कामना हमारी।।

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं!

Chhoti5

5 - आई-आई दिवाली आई, साथ में कितनी खुशियां लाई।

धूम मचाओ मौज मनाओ, दिवाली की बधाई।।

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं!

Bhai Dooj 2024 Date: कब है भाई दूज 2 या 3 नवंबर? जान लें सही तारीख और टीका करने का सही समय

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Oct 30, 2024 6:02 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।