Get App

Ekadashi Vrat 2025 Date: मार्च महीने में कब है पहली एकादशी? जानें- व्रत करने की सही तारीख और पूजा विधि समेत सबकुछ

Ekadashi Vrat in March 2025 Date: एकादशी व्रत के दिन लोग विधि-विधान से भगवान विष्णु और धन की देवी का लक्ष्मी की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन व्रत करने से व्यक्ति को जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही सभी मनोकानाए भी पूरी होती है। इस दिन भक्त सूर्योदय से सूर्योदय तक सख्त उपवास रखते हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 04, 2025 पर 8:01 PM
Ekadashi Vrat 2025 Date: मार्च महीने में कब है पहली एकादशी? जानें- व्रत करने की सही तारीख और पूजा विधि समेत सबकुछ
Ekadashi Vrat in March 2025 Date: एकादशी का यह महत्वपूर्ण व्रत महीने में दो बार किया जाता है

Ekadashi Vrat in March 2025: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह भगवान विष्णु को समर्पित है। इसे आंवले के पेड़ का पूजा करके मनाया जाता है। आंवले के फल को पवित्र माना जाता है। एकादशी का यह व्रत महीने में दो बार किया जाता है। महत्वपूर्ण एकादशी व्रत आमलकी और पापमोचनी मार्च 2025 में मनाए जाएंगे। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत एक पवित्र उपवास दिवस के रूप में बहुत महत्व रखता है।

माना जाता है कि यह व्रत मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध करता है। साथ ही यह आध्यात्मिक विकास, शांति और मुक्ति प्रदान करता है। यह पवित्र व्रत हिंदू आध्यात्मिक अभ्यास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह एकादशी विशेष महत्व रखती है क्योंकि यह महाशिवरात्रि और होली के बीच होती है। इसे आमतौर पर फरवरी या मार्च में मनाया जाता है।

एकादशी व्रत के दिन लोग विधि-विधान से भगवान विष्णु और धन की देवी का लक्ष्मी की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन व्रत करने से व्यक्ति को जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही सभी मनोकानाए भी पूरी होती है। इस दिन भक्त सूर्योदय से सूर्योदय तक सख्त उपवास रखते हैं। इस दौरान सभी अनाज और फलियों से परहेज करते हैं।

कब है एकादशी का व्रत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें