पांच दिनों के महापर्व दिवाली की शुरुआत 29 अक्टूबर से हो जाएगी। इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। देश भर में 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस मनाय जाएगा। दिवाली पांच दिन का उत्सव होता है। इसका आखिरी दिन भाई दूज होता है। दिवाली के मौके पर बहुत से लोग अपने घर जाते हैं। इस मौके पर आप अपनों को व्हाट्सऐप, फेसबुक और सोशल मीडिया के जरिए बधाई संदेश दे सकते हैं। ऐसे में हम धनतेरस की शुभकामना वाले कुछ खास संदेश और शायरी आपके लिए लेकर आए हैं। जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।