HOLI 2025: रंगों के त्योहार होली का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं। होली का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, हर कोई इसके तैयारियों में लग गया है। होली सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के कई देशों में धूमधाम से मनाई जाती है। भारत के अलावा नेपाल, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और मॉरीशस में भी होली खेली जाती है।
