Karwa Chauth Moon Time: 20 अक्टूबर को आपके शहर में कब निकलेगा करवाचौथ का चांद? जानें सही मून टाइम
Karwa Chauth Moon Time: करवाचौथ व्रत की शुरुआत सुबह सरगी खाकर की जाती है। ये व्रत रात में चंद्रमा की पूजा के बाद खत्म होता है। बिना चांद को देखे सुहागिन महिलाएं व्रत नहीं खोल सकती। यहां जानें आपके शहर में कब निकलेगा चांद..
Karwa Chauth Moon Time: करवा चौथ का त्योहार सुहागिनों के लिए अहम रहता है। साल 2024 में करवा चौथ का पर्व 20 अक्टूबर रविवार को मनाया जाएगा।
Karwa Chauth Moon Time: करवा चौथ का त्योहार सुहागिनों के लिए अहम रहता है। साल 2024 में करवा चौथ का पर्व 20 अक्टूबर रविवार को मनाया जाएगा। यह पावन व्रत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत की शुरुआत सुबह सरगी खाकर की जाती है और रात में चंद्रमा की पूजा के बाद समाप्त होती है, जब महिलाएं अपने पति के हाथों से पानी पीती हैं। बिना चांद को देखकर सुहागिन महिलाएं व्रत नहीं खोल सकती। यहां जानें आपके शहर में कर निकलेगा चांद।
करवा चौथ का महत्व
करवा चौथ पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। मान्यता है कि यह व्रत पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाला होता है। इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं जैसे सावित्री और सत्यवान की कथा, इस व्रत के महत्व को और बढ़ाती हैं।
करवा चौथ 2024 की तिथि और पूजा मुहूर्त
करवा चौथ 2024 की तिथि: 20 अक्टूबर 2024, रविवार
पूजा का मुहूर्त: शाम 5:46 से रात 7:09 बजे तक (1 घंटा 16 मिनट)
करवाचौथ पर चांद निकलने का समय
चांद निकलने का समय : रात 7:54 बजे
व्रत का पीरियड: सुबह 6:25 से रात 7:54 बजे तक (13 घंटे 29 मिनट)
करवा चौथ पर 20 अक्टूबर 2024 को किस शहर में कितने बजे निकलेगा चांद?