Get App

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर इन 3 राशियों के लोग हो जाएंगे मालामाल, करियर में भी मिलेगी सफलता

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा 2025 का विशेष महत्व है, जो इस वर्ष 12 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य और बुध ग्रह परिवर्तन के कारण मेष, वृषभ और मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। करियर, धन, सम्मान और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। दान, स्नान और पूजा-अर्चना से सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य बढ़ेगा

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 3:37 PM
Story continues below Advertisement
Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा 2025 किन तीन भाग्यशाली राशियों के लिए सौभाग्य और समृद्धि लेकर आएगी।

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए काम, दान और उपासना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। माघ पूर्णिमा 2025 इस वर्ष 12 फरवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन सूर्य और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे कई शुभ योगों का निर्माण होगा। यह ग्रह परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा।

आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा 2025 किन तीन भाग्यशाली राशियों के लिए सौभाग्य और समृद्धि लेकर आएगी।

इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत


लोकल 18 से बात करते हुए अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम ने कहा कि, इस बार माघ पूर्णिमा पर तीन विशेष राशि वाले जातकों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। ये राशियां हैं—

मेष (Aries),वृषभ (Taurus),मकर (Capricorn) इन राशियों पर बुधदेव और सूर्यदेव की विशेष कृपा बनी रहेगी, जिससे इन्हें धन, मान-सम्मान, करियर में उन्नति और परिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।

मेष राशि

करियर में बड़ा अवसर मिलने के संकेत हैं।

नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।

नौकरी या बिजनेस में आ रही समस्याएं दूर होंगी।

पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।

वृषभ राशि

व्यापार और नौकरी में तरक्की के योग हैं।

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नई योजनाएं सफल होंगी।

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी।

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।

मकर राशि 

समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

करियर में बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है।

विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और दांपत्य संबंध मजबूत होंगे।

शुभ अवसर

माघ पूर्णिमा 2025 एक अत्यंत शुभ अवसर है, जिसमें पवित्र स्नान, दान और पूजा से अत्यधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस दिन बन रहे ग्रह योग कुछ राशियों के लिए अतिरिक्त सौभाग्य लेकर आएंगे। विशेष रूप से मेष, वृषभ और मकर राशि के जातकों के लिए यह समय उन्नति, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख प्रदान करने वाला रहेगा।

इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु की आराधना, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठान करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

06 February 2025 Panchang: आज है माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 06, 2025 3:37 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।