महाशिवरात्रि व्रत हर साल फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 26 फरवरी, बुधवार को है। वैसे शिवरात्रि हर महीने आती है। जिसे मासिक शिवरात्रि और चतुर्दशी व्रत के नाम से जाना जाता है। इस तरह साल में कुल 12 शिवरात्रि आती है। लेकिन इन सभी में फाल्गुन महीने शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के नाम जाता है। महाशिवरात्रि का व्रत हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख व्रतों में से एक होता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि का व्रत रखने से और विधि- विधान के साथ शिव जी की पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
