Get App

'ऐसे पागल को मार-मारकर भगाया जाएगा': महाकुंभ को लेकर पन्नू की धमकी पर आखाड़ा परिषद का पलटवार

Mahakumbh 2025: अखाड़ा परिषद ने सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की समुदायों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश के लिए आलोचना की है। यह उस वीडियो के बाद आया है जिसमें पन्नू ने कथित तौर पर महाकुंभ को धमकी दी थी। यह वीडियो सोमवार को पीलीभीत में पुलिस के साथ मुठभेड़ में खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकवादियों के मारे जाने के बाद सामने आया

Akhileshअपडेटेड Dec 26, 2024 पर 11:42 AM
'ऐसे पागल को मार-मारकर भगाया जाएगा': महाकुंभ को लेकर पन्नू की धमकी पर आखाड़ा परिषद का पलटवार
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच 45 दिनों तक चलेगा

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में 13 जनवरी से लगने वाले महाकुंभ की प्रमुख स्नान को बाधित करने की धमकियों वाला एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आवाज सिख अलगाववादी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की बताई जा रही है। उसने वीडियो में महाकुंभ को निशाना बनाने की कथित तौर पर धमकी दी है। अखाड़ा परिषद ने सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू को समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश को लेकर बुधवार को आड़े हाथों लिया। उसने एक वीडियो में महाकुंभ को निशाना बनाने की कथित तौर पर धमकी दी है।

सोमवार को पीलीभीत में उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में खालिस्तानी जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकवादी मारे गए जिसके बाद महाकुंभ में प्रमुख स्नान तारीखों- 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) और तीन फरवरी (बसंत पंचमी) को बाधित करने की धमकी देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो में आवाज खालिस्तान समर्थक पन्नू की बताई जा रही है।

पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का सरगना है और उसे भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया है। महाकुंभ नगर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा, "पन्नू नाम का जो व्यक्ति है, अगर कहीं ये हमारे महाकुम्भ में आया तो इसे मार-मारकर भगाया जाएगा। हमने ऐसे पागल सैकड़ों की संख्या में देखे हैं।"

उन्होंने पीटीआई से बातीचीत में आगे कहा, "यह महाकुंभ का मेला है। जितने भी सिख और हिंदू हैं, सभी एक हैं। पन्नू ने आपस में विभाजन कराने वाली जो बात की है, वह उचित नहीं है। सिख समाज ने ही सनातन धर्म को बचाए रखा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें