भगवान शिव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि एक विशेष पर्व है, जिसे इस वर्ष 26 फरवरी 2025 को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस बार यह पर्व शिव योग और सिद्ध योग जैसे दुर्लभ संयोगों में आ रहा है, जो इसे और अधिक शुभ बनाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन योगों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को विशेष कृपा प्राप्त होती है। महाशिवरात्रि के दिन भक्त उपवास, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और विशेष अनुष्ठान के माध्यम से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।