Margashirsha Purnima 2024: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन व्रत रखने के मिलते हैं कई लाभ, व्रत के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Margashirsha Purnima 2024: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के इस बार 15 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा। इसमें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन व्रत रखने वाले को गंगा स्नान कर दान करना चाहिए।

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 4:13 PM
Margashirsha Purnima: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन व्रत रखने के मिलते हैं कई लाभ, व्रत के दौरान इन बातों का रखे विशेष ध्यान

Margashirsha Purnima 2024: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का काफी महत्व माना गया है और अगर पूर्णिमा मार्गशीर्ष मास की हो तो उसका महत्व और बढ़ जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं और व्यक्ति को आर्थिक सफलता की भी प्राप्ति होती है। मान्यता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा और धार्मिक अनुष्ठान आदि करने से व्यक्ति के सभी पाप खत्म हो जाते हैं और उसको मोक्ष की भी प्राप्ति होती है।

इस दिन व्यक्ति को गंगा स्नान कर दान भी करना चाहिए। हर महीने पड़ने वाले 12 पूर्णिमाओं में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व सबसे अधिक बताया गया है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा 15 दिसंबर 2024 को है। आइए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए


मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदी में स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर दूध और जल अर्पित करें। पीपल के पेड़ के नीचे मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए दीपक भी जलाएं। इसे करने से आपके घर में सुख-समृद्धि और शांति का आती है। फिर शाम के समय यानी प्रदोष काल में ईशान कोण दिशा में गाय के घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का स्थाई वास घर में रहता है ऐसी मान्यता है। इसके बाद शादी-शुदा जीवन में खुशहाली के लिए भगवान सत्यनारायण की कथा सुनें या पढ़ें। पूर्णिमा के दिन दान देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जातक की जन्मकुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है, इसलिए इस दिन चावल, दूध, और दही जैसी सफेद चीजों का दान करें।

पूर्णिमा के दिन भूलकर भी ना करें ये काम

पूर्णिमा के दिन किसी भी व्यक्ति के लिए कटुवचन नहीं बोलने चाहिए, इसके साथ ही अपने मन को शांत रखें और गुस्सा करने से बचना चाहिए। पूर्णिमा के दिन मास-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन झूठ बोलने से भी बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई आर्थिक, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Numerology Predictions Today: जानें कैसा होगा आपका शुक्रवार का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।