Numerology Predictions 2025 Mulank 1: मूलांक 1 वालों का कैसा होगा साल 2025, मकान खरीदने के बन रहे हैं योग, लव लाइफ में आ सकते हैं ये बदलाव

Numerology Predictions 2025 Mulank 1: साल 2024 को खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचा है। इसके बाद फिर 2025 शुरू हो जाएगा। सभी लोगों के मन में ये सवाल जरूर होता है कि मेरा आने वाला साल कैसा होगा। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 का साल 2025

अपडेटेड Dec 21, 2024 पर 6:20 AM
Numerology Predictions 2025 Mulank 1: कैसा होगा मूलांक 1 के लोगों का नया साल, कैसी होगी इनकी लव लाइफ

Numerology Predictions 2025 Mulank 1: जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने  की 01, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक के लोगों के स्वामी सूर्य होते है। सूर्य इस मूलांक के लोगों को राजनीति में सफलता दिलाते हैं, प्रसिद्धि और आत्मबल को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही भूमि व धन की प्राप्ति भी होती है। 1 मूलांक के लोग अपने जीवन में काफी सफल होते हैं।

इनको पुलिस, सिविल सेवा, सेना, राजनीति और प्रबंधन जैसे व्यवसाय में ये काफी सफल होते हैं। इन जातकों का साल 2025 व्यवसाय तथा जॉब सफलता लेकर आने वाला है। इस साल इनको काफी उन्नति होगी।

मूलांक 1 करियर 2025


यह वर्ष 1 मूलांक के लोगों के करियर और व्यवसाय में उन्नति का समय है। मीडिया, फिल्म, टीवी, मैनेजमेंट, प्रशासनिक सेवा और लॉ के क्षेत्र से जुड़े लोग इस वर्ष सफलता पाएंगे। जो लोग बैंकिंग, आईटी और मीडिया से जुड़े कार्यक्षेत्रों में बदलाव हो सकता है। साल 2025 में अप्रैल से जुलाई तक आपके संघर्ष का समय रहेगा, लेकिन मार्च, अगस्त, सितंबर और नवंबर शानदार साबित होंगे। जिन्हें नौकरी बदलनी है उनके लिए 23 मार्च से 27 जून तक का समय अनुकूल है।

मूलांक 1 आर्थिक जीवन और शुभ महीना 2025

यह वर्ष आपके लिए धन प्राप्ति का है। जमीन या मकान खरीदने की संभावना है। मार्च से जून और जुलाई से नवंबर तक धन आगमन की स्थिति बेहतर रहेगी। वहीं इस मूलांक वालों के शुभ माह की बात करें तो फरवरी तक का समय संघर्ष का है। मार्च, जून, अगस्त और नवंबर शुभ महीना है।

मूलांक 1 का स्वास्थ्य 2025

यह वर्ष स्वास्थ्य के लिहाज से शुरुआत में सामान्य रहेगा, लेकिन बाद में स्थिति बेहतर होगी। हड्डियों, रक्त विकार और न्यूरो समस्याओं की संभावना हो सकती है। ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। फरवरी तक का समय स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधानी रखने का है।

मूलांक 1 प्रेम और वैवाहिक जीवन 2025

इस वर्ष आपकी प्रेम जीवन शानदार रहेगी। 10 जनवरी से सितंबर के बीच विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। विवाहित लोगों के लिए भी यह वर्ष बहुत अच्छा रहने वाला है।

मूलांक 1 उपाय 2025

मूलांक 1 के लोगों के ग्रह सूर्य होते है, इसलिए इन लोगों को सलाह दी जाती है कि प्रतिदिन सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। हर दिन रविवार को श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। इसके साथ ही गायत्री मंत्र का जप और गाय को गुड़ खिलाना चाहिए। सूर्य के बीज मंत्र का नियमित जप करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें

Basant Panchami 2025: साल 2025 में कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।