Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी से होने जा रही है, और इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालु संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचेंगे। यह मेला 45 दिनों तक चलेगा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होगा। अगर आप इस बार महाकुंभ में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, तो घर बैठे भी आप पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। महाकुंभ में लाखों लोग संगम के जल में स्नान करते हैं, क्योंकि इसे शारीरिक और मानसिक शुद्धि का स्रोत माना जाता है। लेकिन अगर आप इस पवित्र अवसर पर वहां नहीं जा पा रहे हैं, तो एक आसान तरीका है अपने नहाने के पानी में गंगाजल डालना। अगर गंगाजल न हो, तो यमुना या गोदवरी नदी का जल भी प्रयोग कर सकते हैं।
