Ramadan 2025: मुस्लिम समुदाय के लिए पाक और इबादत का महीना रमजान एक मार्च से शुरू होने वाला है। लेकिन इसकी शुरुआत चांद दिखने पर तय होती है। अगर 28 फरवरी को चांद नजर आता है तो पहला रोजा एक मार्च को रखा जाएगा। अगर चांद नहीं नजर आता है तो दो मार्च से रोजा रखा जाएगा। रमजान का महीना इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना होता है, जिसमें मुस्लिम लोग रोजा रखते हैं और इबादत करते हैं। माह-ए- रमजान को लेकर मौलाना ने मुताबिक कि रमजान का सम्मान के साथ स्वागत करें और ज्यादा से ज्यादा रोजे रखें, क्योंकि यह बहुत बरकत वाला महीना है।
