Ramadan 2025: मुस्लिम समुदाय के लिए पाक और इबादत का महीना रमजान 2 मार्च से शुरू होगा है। क्योंकि आज आसमान में चांद नहीं दिखा है। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष और लखनऊ के शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने घोषणा की कि रमजान का चांद आज, 29 शाबान 1446 हिजरी को नहीं देखा गया जो 28 फरवरी 2025 को था। इसलिए, रमजान का पहला दिन 2 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। शाही इमाम शाबान बुखारी ने घोषणा की कि पहला रोजा (उपवास) रविवार, 2 मार्च को रखा जाएगा। वहीं सऊदी अरब में चांद दिखाई दिया है, इसलिए वहां कल से रमजान की शुरुआत होगी।