ग्लोबल ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म CLSA का कहना है कि आने वाले कुछ वर्षों में जेनरेशन जेड (Generation Z) यानी वे लोग जो वर्ष 1995 के बाद पैदा हुए हैं, वे कंज्यूमर मार्केट को डिक्टेट करेंगे। CLSA का कहना है कि वर्ष 2030 में Generation Z अपने अर्निंग के पीक पर होंगे। CLSA ने एशिया के 23 ऐसे स्टॉक्स को पिक किया है जो Gen Z थीम की अगुवाई करेंगे। इनमें 4 भारतीय स्टॉक हैं।
CLSA ने जिन 4 कंज्यूमर स्टॉक्स पर लॉन्ग टर्म के लिए दांव लगाने का सुझाव दिया है उनमें हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL), एशियन पेंट्स (Asian Paints), डाबर और ज्युबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) शामिल हैं। CLSA ने इन निवेशकों को लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखकर मोटे रिटर्न के लिए इन चारों स्टॉक्स की खरीदारी करने का सुझाव दिया है।
Hindustan Unilever (HUL)
ब्रोकरेज फर्म CLSA का कहना है कि HUL ने सही समय पर GSK का अधिग्रहण किया है। इससे HUL के प्रोडक्ट की पहुंच बढ़ने के साथ लिवरेज अपॉर्च्युनिटी बढ़ेगी। HUL का ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स के साथ होमकेयर, हॉट ड्रिंक्स, पैकेज्ड फूड और सॉफ्टड्रिंक्स में जबरदस्त मार्केट शेयर है।
CLSA का अनुमान है कि कंपनी के हेल्थ और हाइजिन प्रोडक्ट्स के सेल्स में बढ़ोतरी होगा। साथ ही कोविड के कारण कंपनी के पैकेज्ड फूड के सेल्स में भी बढ़ोतरी होगी। सितंबर 2021 के लिए ब्रोकरेज फर्म ने इससे स्टॉक्स का टार्गेट प्राइस 2600 रुपये तय किया है। आज इसके शेयर 2354.75 रुपये पर बंद हुए।
Asian Paints
CLSA का अनुमान है कि एशियन पेंट्स का फोकस वैल्यू प्रोडक्ट्स पर होने से इसका मार्केट शेयर बढ़ेगा। साथ ही कंपनी खुद को प्रोडक्ट सेंट्रिक कंपनी से सर्विस ओरिएंटेड ब्रांड में ट्रांसफॉर्म कर रही है। कंपनी ने अपना विस्तार पेंट के बाद लाइटिंग, फर्नीचर और फर्निशिंग सेगमेंट में भी किया है। इसका फायदा लॉन्ग टर्म में कंपनी के शेयरहोल्डर्स को होगा।
Dabur
डाबर ने FMCG सेगमेंट में अपना फोकस आयुर्वेद को मॉर्डर्नाइज करने के साथ हर्बल प्रोडक्ट्स की तरफ किया है। साथ ही कंपनी अपने पोर्टफोलियो और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का भी विस्तार कर रही है।
CLSA का मानना है कि हेल्थकेयर सेगमेंट कंपनी के ग्रोथ को लीड करेगा जो कंपनी को 39% रेवेन्यू FY23 तक दे सकती है। अभी हेल्थकेयर सेगमेंट से कंपनी का 32% रेवेन्यू आता है। आयुर्वेद की तरफ लोगों के झुकाव से कंपनी को सबसे अधिक फायदा होगा।
Jubilant Foodworks
भारत में डोमिनोड पिज्जा (Dominos Pizza) की पेरेंट कंपनी Jubilant Foodworks काफी आक्रामकता से पूरे देश में अपना विस्तार कर रहा है। कंपनी अपने क्युजिन (cuisine) बिजनेस के साथ कोर बिजनेस का विस्तार कर रही है।
Jubilant Foodworks ने हाल ही में Barbeque Nation में हिस्सेदारी खरीदी है, जिससे महामारी खत्म होने के बाद कंपनी को जबरदस्त फायदा होगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
