शेयर मार्केट में मिड 2020 से ही बुल रन जारी है, सिर्फ एक-दो मौके पर ही मार्केट में करेक्शन देखने को मिला है। हालांकि, फरवरी 2021 ज्यादा ही उतार-चढ़ाव वाला रहा। फरवरी के पहले दिन जहां निफ्टी में 5% की तेजी आई, वहीं महीने के अंतिम दिन यह 4% की गिरावट के साथ बंद हुआ। रिसर्च और ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) ने कहा कि इंटरेस्ट रेट और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से मार्केट के लिए शॉर्ट टर्म में चैलेंज हैं, लेकिन भारत का स्ट्रक्चरल ग्रोथ इससे प्रभावित नहीं होगा। इस, देखते हुए Axis Securities ने दिसंबर 2021 के लिए Nifty 50 के टार्गेट को 7% बढ़ाकर 17,200 कर दिया है।
Axis Securities ने निफ्टी 50 में लिस्टेड कंपनियों के लिए अर्निंग एस्टिमेट्स को FY21 के लिए 9%, FY22 के लिए 8% और FY23 के लिए बढ़ाकर 7% कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि स्टॉक मार्केट का अर्निंग अपट्रेंड साइकल आने वाले कुछ तिमाहियों में जारी रहेगा, जिससे कंपनियों के मौजूदा वैल्यूएशन को राहत मिलेगी। ऐसे में Axis Securities ने निवेशकों को इन 15 स्टॉक्स पर दांव लगाने का सुझाव दिया जो लॉन्ग टर्म में निवेशकों को 36% रिटर्न दे सकते हैं।
Relaxo Footwear
रिलैक्सो फूटवियर के स्टॉक्स आज 841 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि ब्रोकरेज फर्म Axis Securities ने इसके स्टॉक्स का टार्गेट प्राइस 1,005 रुपये दिया है। यानी कंपनी अपने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में 20% रिटर्न दे सकती है। कंपनी का बैलेंसशीट मजबूत है और इसके EBITDA मार्जिन में भी जबरदस्त ग्रोथ हुआ है।
Amber Enterprises
ब्रोकरेज फर्म Axis Securities ने इसके स्टॉक्स का टार्गेट प्राइस 3,614 रुपये दिया है। आज इसके स्टॉक्स 4.81% की तेजी के साथ 3470 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। यानी कंपनी अपने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में 21% रिटर्न दे सकती है। FY22-23 में कंपनी का रेवेन्यू 15.4% और अर्निंग 21.8% CAGR रहने की उम्मीद है।
Lupin
लुपिन फार्मा के स्टॉक्स आज 1059.65 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के स्टॉक्स को ब्रोकरेज फर्म ने 1,135 रुपये का टार्गेट दिया है। यानी कंपनी के स्टॉक्स अपने निवेशकों को 10% के करीब रिटर्न दे सकती है। कंपनी ने अपनी EBITDA मार्जिन को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। बायोसिमिलर्स के साथ कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। साथ ही प्रोक्योरमेंट कॉस्ट कम करने के साथ वर्कफोर्स में भी कटौती की है, जिससे इसका प्रॉफिट मार्जिन और सुधरेगा।
JK Lakshmi Cement
जेके लक्ष्मी सीमेंट के स्टॉक्स का टार्गेट प्राइस Axis Securities ने 450 रुपये तय किया है। आज कंपनी के स्टॉक्स 418 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। यानी कंपनी निवेशकों को लॉन्ग टर्म में करीब 9% रिटर्न दे सकते हैं। पूर्वी और पश्चिमी भारत में सीमेंट की डिमांड बढ़ने का फायदा कंपनी को होगा, साथ ही कंपनी का रेवेन्यू और प्रॉफिट बढ़ने की उम्मीद है। इस वजह से ब्रोकरेड फर्म ने इसे पिक किया है।
Bharti Airtel
भारती एयरटेल के स्टॉक्स में पिछले कुछ दिनों में गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर बुधवार को 1.04% का तेजी से साथ 546.85 रुपये पर बंद हुए। Axis Securities ने Bharti Airtel के स्टॉक्स का टार्गेट प्राइस 676 रुपये दिया है। यानी कंपनी अपने निवेशकों को इस साल 28% रिटर्न दे सकते हैं। कंपनी ने मोटा कैपिटल जुटाने में कामयाबी पाई है। साथ ही इसका ARPU भी बढ़ने की उम्मीद है।
HCL Technologies
ब्रोकरेज फर्म Axis Securities ने HCL Technologies के स्टॉक्स का टार्गेट प्राइस 1088 रुपये दिया है। कंपनी के शेयर बुधवार को 1% की तेजी के साथ 963.35 रुपये पर बंद हुए। यानी कंपनी अपने निवेशकों को इस साल 17% रिटर्न दे सकती है। कंपनी के इस तिमाही में 13 नई डील्स मिली हैं। इससे निवेशकों को काफी फायदा होगा।
ICICI Bank
ब्रोकरेज फर्म ने ICICI Bank के स्टॉक्स का टार्गेट प्राइस 666 रुपये दिया है। आज इसके स्टॉक्स 3.52% का तेजी के साथ 632 रुपये पर बंद हुए। यानी कंपनी अपने निवेशकों को लगभग 10% रिटर्न देंगे। स्ट्रॉन्ग लोन ग्रोथ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में बढ़ोतरी के कारण इसे Axis Securities ने पिक किया है।
Fedral Bank
ब्रोकरेज फर्म ने फेडरल बैंक का टार्गेट प्राइस दिसंबर 2021 के लिए 99 रुपये प्रति शेयर तय किया है। बुधवार को कंपनी के स्टॉक्स 6.18% की तेजी के साथ 88.45 रुपये पर बंद हुए। यानी कंपनी अपने निवेशकों को 10% से अधिक रिटर्न देंगे। स्टॉन्ग अंडरराइटिंग स्टैंडर्ड और मजबूर रिटेल डिपोजिट फ्रेंचाइजी के कारण कंपनी को फायदा होने की उम्मीद है।
NOCIL Ltd
Axis Securities ने NOCIL Ltd के स्टॉक्स का टार्गेट प्राइस 212 रुपये दिया है। बुधवार को कंपनी के शेयर 5.53% की तेजी के साथ 190.70 रुपये पर बंद हुए। यानी कंपनी अपने निवेशकों को 10% से अधिक रिटर्न दे सकती है। घरेलू बाजार में डिमांज बढ़ने और एक्सपोर्ट मार्केट में नई संभावनाओं के कारण ब्रोकरेज फर्म ने इसे पिक किया है।
Varun Beverages
इस कंपनी के स्टॉक्स का टार्गेट प्राइस ब्रोकरेज फर्म ने 1230 रुपये दिया है। बुधवार को कंपनी के शेयर 0.27% की गिरावट के साथ 1052.05 रुपये पर बंद हुए। आने वाली गर्मियों के सीजन और भारत में तेजी से ग्रो कर रहीं QSR प्लेयर्स के साझेदारी के कारण ब्रोकरेज फर्म ने इसे पिक किया है। कंपनी अपने निवेशकों को इस साल 17% रिटर्न दे सकती है।
Mannapuram Finance
इसके स्टॉक्स के लिए Axis Securities ने 207 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है। बुधवार को कंपनी के स्टॉक्स 1.01% का तेजी के साथ 175 रुपये पर बंद हुए। यानी कंपनी निवेशकों को लॉन्ग टर्म में 20% रिटर्न दे सकती है। आपको बता दें कि Mannapuram Finance देश की सबसे बड़ी गोल्ड लोन देने वाली NBFC है।
Can Fin Homes
कैन फिन होम्स के स्टॉक्स का टार्गेट प्राइस ब्रोकरेज फर्म ने 573 रुपये दिया है। यानी कंपनी अपने निवेशकों को इस साल 22% रिटर्न दे सकती है। बुधवार को कंपनी के शेयर 3.92% का तेजी के साथ 487.50 रुपये पर बंद हुए। कंपनी नई क्षेत्रों में अपना विस्तार कर रही है और इसका होम लोन इंटरेस्ट रेट भी कम है। होम लोन सेगमेंट में तेजी आने से इसे फायदा होगा।
Endurance Technologies
इस कंपनी के स्टॉक्स के लिए ब्रोकरेज फर्म Axis Securities ने 1714 रुपये का टार्गेट दिया है। कंपनी के शेयर बुधवार को 1.05% की गिरावट के साथ 1392 रुपये पर बंद हुए। यानी कंपनी अपने निव्शकों को इस साल 22% से अधिक रिटर्न देगी।
Steel Strip Wheels
इस कंपनी के शेयर का टार्गेट प्राइस Axis Securities ने 877 रुपये दिया है। बुधवार को कंपनी के शेयर 0.82% की तेजी के साथ 661.70 रुपये पर बंद हुए। यानी कंपनी अपने निवेशको को इस साल करीब 40% रिटर्न दे सकती है। गाड़ियों की स्टील रिम बनाने में कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी 55% है। वहीं, एलॉय रिम बनाने में इसकी हिस्सेदारी 20% है। इस वजह से ब्रोकरेज फर्म ने इसे पिक किया है।
Tech Mahindra
Axis Securities का अनुमान है कि Tech Mahindra के स्टॉक्स इस साल निवेशकों को 17% रिटर्न दे सकते हैं। कंपनी के सप्लाई साइड में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिलने की उम्मीद है। साथ ही कंपनी को कई नए डील्स भी मिले हैं। इस वजह से ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के स्टॉक्स का टाग्रेट प्राइस 1140 रुपये दिया है। बुधवार को कंपनी के शेयर 974.20 रुपये पर बंद हुए।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
